बता दें कि विगत दिनों अनियंत्रित डंपर ने कार को अपनी चपेट में लेकर टोल प्लाजा के पिलर पर टक्कर मार दी थी। हादसे में दो लोगों की मौत होने के बाद स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा हटाने की मांग शुरू कर दी है। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाकर संघर्ष का ऐलान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि टोल प्लाजा को जनभावनाओं के अनुरूप स्थानांतरित किया जाना चाहिए।