कंटेनर के फ्रंट में खुलेगी ओपीडी, इसी पर डॉक्टर आवास
बदरीनाथ हाईवे व मंडल में जो एमआरपी स्थापित होंगी, उनका संचालन कंटेनर में किया जाएगा। इन कंटेनरों के फ्रंट में ओपीडी का संचालन होगा, जबकि पिछले साइड डॉक्टर आवास होगा। जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग को कंटेनर स्थापित होने के बाद यहां बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था समय पर करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra 2025: धाम में 15000 श्रद्धालु कर सकेंगे रात्रि प्रवास, पड़ावों में भी किए गए हैं इंतजाम
गडोरा में जल्द स्थापित हो एमआरपी
नगर पंचायत पीपलकोटी की अध्यक्ष आरती नवानी ने कहा कि यात्रा पड़ाव गडोरा में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए एमआरपी स्थापित करने की कार्रवाई जल्द पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि कौड़िया, मायापुर और गडोरा में श्रद्धालु रात्रि प्रवास के लिए रुकते हैं। इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं न होने से श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने गडोरा में एमआरपी स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया है।