मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय-समय पर अपडेट किया जाए। इसके साथ विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की सहायता से युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से और अधिक सशक्त बनाया जाए।
कहा, अग्निवीर योजना देश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के युवा इस योजना के माध्यम से देश सेवा के साथ आत्मनिर्भर भी बनें। युवाओं को हरसंभव सुविधा और मार्गदर्शन देना हमारी प्राथमिकता है। इस मौके पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, अपर सचिव डॉ. आशीष चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।