मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने युवक से बात की। उसने अपना नाम हर्ष निवासी लखीमपुर खीरी बताया। बताया कि वह देहरादून घूमने के लिए आया था। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। एक युवक ने उसकी सहायता की। एंबुलेंस बुलवाकर उसको वह अस्पताल लेकर आया। उसके बाद युवक ने उसके दोनों मोबाइल को उससे ले लिया और वहां से रफू चक्कर हो गया।