फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र और बीसीसीआई सचिव जय शाह पहुंचे देहरादून

Thu, 26 Nov 2020 03:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र और बीसीसीआई सचिव जय शाह देहरादून पहुंचे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा के साथ जय शाह ने रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज का दौरा किया।

विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव ने रायपुर स्टेडियम की व्यवस्था भी देखी। जय शाह ने उत्तराखंड की खेल व्यवस्थाओं पर खुशी जताई। वसीम जाफर को मुख्य कोच बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया।

कहा कि जाफर के अनुभव से उत्तराखंड के खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। उत्तराखंड हमारी टॉप प्रायरिटी में शामिल है। यहां अच्छा टैलेंट है, जिसे बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन


जय शाह ने कहा कि राज्य में क्रिकेट डेवलपमेंट के लिए महिम की सोच बहुत अच्छी है। जिस तरीके से वो एक नए राज्य में क्रिकेट की सुविधाएं विकसित कर रहे हैं, उससे आने वाले समय में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। जूनियर खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप योजना की भी उन्होंने तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें