फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून नारी निकेतन बनेगा देश के लिए मॉडल

Tue, 23 Feb 2016 01:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली संवासिनियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि एक-दो वर्ष में नारी निकेतन देश के लिए मॉडल बनेगा। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिसे संवासिनियों के व्यक्तित्व में बदलाव आए और आत्म विश्वास जगे।
विज्ञापन


बता दें कि अमर उजाला के मूक-बधिर संवासिनी के साथ बलात्कार का प्रकरण उजागर करने के बाद नारी निकेतन की व्यवस्था सुधारने की प्रक्रिया शुरू हुई, उसी का नतीजा है कि जिन संवासिनियों के जिक्र पर मनोरोग, कुपोषण और अनीमिया की बात होती थी, सोमवार को उन्हें हुनरमंदी का प्रमाण पत्र मिला है।

अगर नारी निकेतन और बालिका गृह में सुधार की प्रक्रिया पहले शुरू हुई होती तो संस्थान की स्थिति आज दूसरी होती। बहरहाल ‘देर आयद-दुरुस्त आयद’, हालात सुधरने लगे हैं तो मुख्यमंत्री भी नारी निकेतन के देश के मॉडल बनने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि संवासिनियों को जिस प्रकार आत्मनिर्भर बनाया गया है, वह काबिले तारीफ  है। कार्यक्रम का आयोजन न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर किया गया। सचिव समाज कल्याण डॉ. भूपेंद्र कौर औलख ने बताया कि हुनर योजना में 150 बालिकाओं को फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटिशियन आदि का प्रशिक्षण दिया गया है। नारी-निकेतन की 22 संवासिनियों को सिलाई, कडाई, बुनाई का प्रशिक्षण दिया गया है।

बालिकागृह की छात्राओं को फू ड प्रोडक्शन, हाउस कीपिंग का कोर्स कराया गया। नारी-निकेतन की संवासिनियों को उनके परिजनों से मिलाने का काम भी किया जा रहा है। म्यांमार व बांग्लादेश की लड़कियों के परिजनों का पता लगाया गया है, अब वे अपने घर वापस जा पाएंगी। इस मौके पर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, हुनर परिषद के उपाध्यक्ष अनीश अहमद, अपर सचिव मनोज चंद्रन मौजूद रहे।
विज्ञापन


‘हुनर योजना के माध्यम से प्रशिक्षण लेकर मुझमें आत्मविश्वास आया है। जिस कोर्स का खर्चा मैं नहीं उठा सकती थी, वह मुफ्त में करने को मिला।’
- निदा खान

‘प्रशिक्षण कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखने को मिला है। लेहमन अस्पताल द्वारा संवासिनियों को प्रशिक्षण देने के लिए मुझे जॉब ऑफ र भी किया गया है।’
- किरन, संवासिनी नारी निकेतन

‘होटल मैनेजमेंट के तहत फू ड प्रोडक्शन और हाउस किपिंग का मैंने प्रशिक्षण लिया है। संस्थान आने-जाने के लिए व्यवस्था भी की गई। आत्म विश्वास जगा है।’
- शिवानी, छात्रा, बालिका निकेतन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें