राजेश राणा की प्रेम नगर थाने में सितंबर 2019 में गुमशुदगी दर्ज की गई थी के परिजनों ने बताया था कि राजेश राणा चंडीगढ़ में एक होटल में काम करता था।वहां से वह प्रेम नगर स्थित बीएफआईटी में एक कोर्स करने के लिए एडमिशन लेने आया था। लेकिन उसका उस दिन बाद पता नहीं चला। अशोक धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी राजेश राणा की उम्र लगभग 29 वर्ष बताई जा रही है।
डीएनए के लिए ली जाएगी अनुमति
खोपड़ी का डीएनए भी पुलिस कर आएगी लेकिन इससे पहले न्यायालय की अनुमति लेना आवश्यक है। इसके लिए पुलिस आने वाले हफ्ते में न्यायालय को प्रार्थना पत्र दे सकती है। डीएनए रिपोर्ट से ही यह पुख्ता हो पाएगा कि यह व्यक्ति धनपाल सिंह का बेटा राजेश राणा ही है या कोई और।
गुमशुदगी के बाद आसपास जंगलों में नहीं गया ध्यान
सितंबर 2019 को गुजरे लगभग 16 महीने हो चुके हैं। मगर सवाल यह भी उठता है कि जब बृहस्पतिवार को वहां से गुजरे लोगों ने खोप?ी की सूचना पुलिस को।दी तो क्या 16 महीनों में वहां से कोई नहीं गुजरा? पुलिस ने गुमशुदगी के बाद आसपास के जंगलों में क्यों कुछ नहीं देखा? यह किसी साजिश की ओर भी इशारा कर रहा है। मसलन शरीर पूरी तरह गल गया मगर फांसी वाली रस्सी और दस्तावेज सुरक्षित थे। हालांकि, यह सब तो पुलिस जांच में पता चल पाएंगी लेकिन सवाल जिंदा रहेंगे।