फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Uttarakhand: 436 नए संक्रमित मिले, 11 की मौत, मरीजों की संख्या 88 हजार पार

Thu, 24 Dec 2020 11:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 436 नए संक्रमित मिले हैं और 11 मरीजों की मौत हुई। देहरादून व नैनीताल जिले में रोजाना सबसे ज्यादा संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 88376 हो गई है। वहीं, 5331 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 13772 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे अधिक 143 और नैनीताल में 103 संक्रमित मिले। हरिद्वार में 61, ऊधमसिंह नगर में 12, पिथौरागढ़ में 31, रुद्रप्रयाग में दो, अल्मोड़ा में 38, चमोली में दो, पौड़ी में 17, टिहरी में सात, चंपावत में 12, उत्तरकाशी में आठ संक्रमित मिले हैं। बागेश्वर जिले में गुरुवार को एक भी संक्रमित नहीं मिला। 

यह भी पढ़ें: Corona In Uttarakhand: प्रदेश में संक्रमितों की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से अधिक तो रिकवरी रेट कम
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 1458 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, गुरुवार को 579 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 80467 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। 

पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक का निधन

उत्तराखंड पेयजल निगम के एमडी वीपी पुरोहित का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह कोरोना से पीड़ित थे। एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पेयजल निगम में बीते दिनों ही सरकार ने एमडी के तौर पर वीसी पुरोहित की स्थायी तैनाती की थी। उनकी तैनाती के आदेश के दौरान ही वह कोविड-19 से पीड़ित हो गए। सात दिसंबर को उन्हें इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बृहस्पतिवार को अचानक उनका निधन हो गया। अचानक निधन की सूचना पर पेयजल निगम में शोक की लहर फैल गई। पेयजल डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने भी गहरा शोक जताया है।

संघ के अध्यक्ष रामकुमार और सचिव अजय बैलवाल ने कहा कि पद संभालने के पहले और बाद में भी एमडी वीसी पुरोहित का कार्यकाल बेहद ईमानदारी भरा रहा। उनकी कमी निगम को हमेशा खलेगी। उन्होंने दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को भी सांत्वना देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

कोरोना संक्रमित सीएमएस का स्वास्थ्य बिगड़ा

चंपावत संयुक्त चिकित्सालय के कोरोना संक्रमित सीएमएस डॉ. एचएस हृयांकी का स्वास्थ्य बिगड़ गया। बृहस्पतिवार को उन्हें खटीमा के निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 19 दिसंबर को आई एंटीजन जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने पर वह घर पर आइसोलेट थे। संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. वीके जोशी ने बताया कि कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर डॉ. हयांकी ने अपना एंटिजन टेस्ट कराया था। बृहस्पतिवार को तकलीफ बढ़ने पर उन्हें खटीमा के निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कोविड टीकाकरण के लिए दुगड्डा में बनेंगे 21 केंद्र
दुगड्डा ब्लाक में कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर एसडीएम ने दुगड्डा ब्लाक की कोविड टास्क फोर्स की बैठक ली, जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों को जनवरी तक कोरोना वैक्सीन लगाने की सभी व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। 

गुरुवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम योगेश मेहरा ने कहा कि दुगड्डा ब्लाक में 21 कोराना टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। एक कमरे में कोरोना के टीका लगाए जाने से पहले लोगों को बैठाया जाएगा, दूसरे कमरे में टीकाकरण होगा और तीसरे कमरे में टीका लगाने के बाद लोगों को बैठाया जाएगा। 

देहरादून में फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना

राजधानी दून में कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। पिछले दो दिन से जिले में दो सौ से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जबकि, पिछले हफ्ते तक मामलों की संख्या घटकर दो सौ से नीचे पहुंच गई थी। मामलों में बढ़ोतरी होने से डॉक्टरों की चिंता भी बढ़ गई है। 

शुरूआत से ही राजधानी दून में कोरोना का असर सबसे ज्यादा दिखा है। यहां दूसरे राज्यों से लोगों की आवाजाही अधिक होने के कारण मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, पिछले सप्ताह तक रोजाना दो सौ से कम मामलों की पुष्टि हो रही थी। जबकि, पिछले दो दिन से मामले फिर बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े भी इसकी तस्दीक करते हैं। आलम यह है कि प्रदेश में कुल मामलों के लगभग 40 फीसदी अकेले दून में सामने आ रहे हैं। 

दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि सौ से ज्यादा आईसीयू बेड और 80 से ज्यादा वेंटिलेटर मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। इन दिनों काफी लोग उपचार कराने के लिए प्राइवेट अस्पतालों में भी जा रहे हैं। यही कारण है कि मामले बढ़ने के बावजूद दून अस्पताल में काफी बेड खाली हैं। उन्होंने बताया कि बढ़ते मामलों पर नजर रखी जा रही है। 

मरीजों की संख्या
 तिथि            दून    प्रदेश
17 दिसंबर    194    620
18 दिसंबर    156    580
19 दिसंबर    199    584
20 दिसंबर    188    464
21 दिसंबर    157    448
22 दिसंबर    237    611
23 दिसंबर    230    564
24 दिसंबर    143    436
विज्ञापन

प्रदेश के 1087 पुलिस कर्मियों ने झेला कोरोना का दंश

कोरोना काल में ड्यूटी करते हुए प्रदेश के 1087 पुलिस कर्मी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए। वरिष्ठ अधिवक्ता नदीम उद्दीन की पुलिस मुख्यालय में लगाई आरटीआई में यह जानकारी सामने आई।

मार्च से 14 अक्तूबर 2020 तक प्रदेश भर में कुल 1087 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित हुए। इनमें 247 हरिद्वार, 201 ऊधमसिंह नगर, 142 नैनीताल, 89 उत्तरकाशी, 73 देहरादून, 69 अल्मोड़ा, 50 पौड़ी, 43 टिहरी, 43 बागेश्वर, 35 चमोली, 32 चंपावत, 30 पिथौरागढ़, 25 रुद्रप्रयाग जिले के कर्मचारी, अधिकारी हैं। जीआरपी में 8 पुलिस कर्मी संक्रमित हुए।

बगैर मास्क घूम रहे तीन लाख से अधिक लोगों पर कार्रवाई
लॉकडाउन और अनलॉक के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क पहनने का नियम लागू किया गया था लेकिन कई लोग खुद के साथ ही दूसरों की जान खतरे में डालकर बगैर मास्क पहने घरों से निकल रहे थे। ऐसे 3 लाख 77 हजार 498 लोगों के खिलाफ भी उत्तराखंड पुलिस ने प्रदेश भर में कार्रवाई की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें