फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीडीए को मिलेगी रोडवेज की जमीन

Fri, 05 Feb 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार रोड पर रोडवेज की पुरानी वर्कशाप की जमीन देहरादून एमडीडीए को ट्रांसफर होगी। पिछली बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय को आज परिवहन निगम और एमडीडीए के बीच हुई बैठक में तय भी कर लिया और खाका भी तैयार हो गया है। एमडीडीए इस जमीन पर आवासीय कालोनी या फ्लैट्स बनाएगा और मुनाफा अनुपात के आधार पर आधा आधा होगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम की वर्कशाप ट्रांसपोर्ट नगर में बनकर तैयार हो गई है। अभी तक पुरानी वर्कशाप प्रिंस चौक के पास हरिद्वार रोड पर संचालित हो रही है। इसे ही ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट किया जाना है। यह पर रोडवेज की कुल 4.58 एकड़ जमीन है, जिसकी कीमत करीब सवा सौ करोड़ रुपए है।

पिछले बोर्ड बैठक में यह तय हुआ कि इस जमीन को प्राईवेट सेक्टर को देने के बजाय एमडीडए को दे दिया जाए। ताकि इसे आवासीय कालोनी के तौर पर विकसित किया जा सके। आज इस मामले में परिवहन निगम के एमडी बीकेसंत व एमडीडीए के अफसरों के बीच बैठक हुई, जिसमें बोर्ड बैठक के निर्णय को मूर्त रूप दे दिया गया।
विज्ञापन


सारा खाका आगामी सोलह फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। अभी यही तय हुआ है कि एमडीडीए इस भूमि को रेजिडेंशियल के तौर पर विकसित करेगा। इसकेबाद बिक्री से होने वाली आय को रोडवेज व एमडीडीए के बीच अनुपात के तौर पर आधा आधा बांटा जाएगा। बाकी आगे की कार्यवाही अगली बोर्ड बैठक के बाद बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें