फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम पोल: देहरादून की जनता बोली, ‘हमें चाहिए अतिक्रमण से आजादी’

Sat, 17 Aug 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

इस स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला ने शहर से जुड़े पांच प्रमुख मुद्दों पर जनता की राय मांगी। उनसे पूछा गया कि उन्हें सबसे पहले किससे आजादी चाहिए। पांच मुद्दों में से जनता ने ‘कदम-कदम अतिक्रमण’ से आजादी मांगी है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने मां तुझे प्रमाण कार्यक्रम के तहत शहर के पांच प्रमुख मुद्दों पर वोटिंग कराई थी। स्वतंत्रता दिवस पर जनता ने इन सभी मुद्दों पर खुलकर अपनी राय जाहिर की। ऑनलाइन व ऑफलाइन पोल के बाद नतीजा निकला की शहर की सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण है, जिससे सबसे पहले आजादी की जरूरत है।

विज्ञापन

दूसरा बड़ा मुद्दा गली-गली तक फैला नशा

दूसरा बड़ा मुद्दा गली-गली तक फैला नशा है। नशे से युवा पीढ़ी जितनी तेजी से बर्बाद हो रही है, उससे सभी चिंतित हैं। जनता ने तीसरा प्रमुख मुद्दा दम तोड़ती हुई नदियों को माना। दरअसल, शहर के बीचोंबीच बहने वाली रिस्पना, बिंदाल से लेकर तमाम नदियां या तो सूख चुकी हैं या फिर सीवर को बहाने का माध्यम बन चुकी हैं। इन नदियों को बचाने के लिए बड़े प्रयास करने की जरूरत है। 

किस मुद्दे पर कितने प्रतिशत वोट
कदम-कदम अतिक्रमण : 35.95 प्रतिशत
गली-गली नशा : 30.63 प्रतिशत
दम तोड़ती नदियां : 17.22 प्रतिशत
गांव-गांव पलायन : 9.62 प्रतिशत
पग-पग पर जर्जर स्कूल : 6.58 प्रतिशत

ऐसे हुई पोलिंग
अमर उजाला ने ऑनलाइन व ऑफलाइन पोलिंग कराई। इसके तहत जहां अमर उजाला की वेबसाइट पर ऑनलाइन वोटिंग का विकल्प दिया गया, वहीं शहर में अलग-अलग जगहों पर फ्लैक्स के माध्यम से भी जनता की राय मांगी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें