फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआई के घर में डकैती का मामला: तीन डकैतों का 48 घंटे का पुलिस रिमांड स्वीकृत

Wed, 18 Dec 2019 01:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आरटीओ ऑफिस के आरआई आलोक गुप्ता के आवास पर हुई डकैती के आरोपी तीन बदमाशाें का 48 घंटे का पुलिस रिमांड स्वीकृत हो गया है। वसंत विहार पुलिस आज उन्हें जेल से लेकर पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन


राजपुर रोड निवासी अभिमन्यु एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन के आवास पर सितंबर में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने सात बदमाशों को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपियों ने वसंत विहार के विजय पार्क के आरटीओ ऑफिस के आरआई आलोक गुप्ता के आवास पर डकैती डालने का खुलासा किया था।

बदमाशाें का कहना था कि आवास से करीब एक करोड़ 38 लाख रुपये का कैश मिला था। पीड़ित ने इस मामले में उस समय कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। कप्तान अरुण मोहन जोशी की सख्ती के चलते आरआई आलोक गुप्ता की पत्नी की तरफ से इन बदमाशों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


विवेचक नत्थीलाल उनियाल ने इन बदमाशाें का पुलिस रिमांड मांगा था। कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के बाद जेल में बंद वीरेंद्र सिंह उर्फ ठाकुर निवासी दिल्ली, हैदर अली निवासी चांदपुर बिजनौर और मोहम्मद अदनान उर्फ कुरेशी को 48 घंटे का पुलिस रिमांड स्वीकृत किया है। पुलिस सुबह उन्हें जेल से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस उनसे लूटा गया कैश आदि बरामद करने का प्रयास करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें