फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकराता के टाइगर फॉल में हादसा: झरने के साथ गिरा पेड़, चपेट में आने से पर्यटक समेत दो की मौत, चार घायल

Mon, 26 May 2025 05:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता(देहरादून)

सार

पेड़ की चपेट में आने से दिल्ली की पर्यटक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार पर्यटक घायल हो गए।  
विज्ञापन
टाइगर फॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में चकराता के टाइगर फॉल में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ से झरने के साथ गिरे पेड़ के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आसपास नहा रहे तीन पर्यटकों को हल्की खरोंचें आई हैं।

विज्ञापन


सोमवार को चकराता के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल टाइगर फाॅल के नीचे कुछ पर्यटक और स्थानीय लोग नहा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे झरने के पानी के साथ पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ उनके ऊपर आकर गिर गया। चकराता के सुजोऊ गांव निवासी गीताराम जोशी (48) और दिल्ली के शाहदरा निवासी अलका आनंद (55) पत्नी गोविंद आनंद पेड़ के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को पेड़ के नीचे से निकाला और 108 एंबुलेंस से सीएचसी चकराता भेजा। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Uttarakhand: विधायक आदेश चौहान और भतीजी को एक साल की जेल, मारपीट और झूठे साक्ष्य गढ़ने का आरोप
विज्ञापन

 

विज्ञापन

थाना प्रभारी चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया कि मृतक गीताराम जोशी सेलाकुई में एक कंपनी में कार्य करते थे। वह पत्नी और बेटी के साथ घूमने के लिए चकराता आए थे। वहीं, अलका आनंद अपनी बेटी और उसके मंगेतर के साथ चकराता घूमने आई थीं। इनके अलावा आसपास नहा रहे तीन अन्य पर्यटकों को पेड़ की टहनियों से खरोंचें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें