फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से सामना: महिला ने बिल्ली का बच्चा समझ शावक को उठाया तो, गुलदार ने दौड़ाया, ऐसे बचाई जान

Thu, 19 Oct 2023 09:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी (देहरादून)

सार

चार महिलाएं और एक पुरुष कटाई कर रहे हैं। दोपहर करीब ढाई बजे रितु नाम की महिला को खेत में एक बिल्ली के बच्चे जैसा शावक दिखाई पड़ा। महिला ने शावक को गोद में उठा लिया।
विज्ञापन
गुलदार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालसी तहसील मुख्यालय से सटे आम बाग में धान की कटाई कर रही महिला ने बृहस्पतिवार को बिल्ली का बच्चा समझकर गुलदार का शावक गोद में उठा लिया। इस बीच अचानक मादा गुलदार मौके पर पहुंची और महिलाओं पर गुर्राई। महिलाओं ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं, गुलदार शावक को मुंह में दबाकर मौके से निकल गई।
विज्ञापन


इन दिनों कालसी स्थित आमबाग में सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी कुंदन सिंह चौहान के खेत में धान कटाई का काम चल रहा है। चार महिलाएं और एक पुरुष कटाई कर रहे हैं। दोपहर करीब ढाई बजे रितु नाम की महिला को खेत में एक बिल्ली के बच्चे जैसा शावक दिखाई पड़ा। महिला ने शावक को गोद में उठा लिया।

Uttarakhand: बंदरों-कुत्तों के आंतक को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई टली, सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची कार्यदायी संस्था

जब शावक रोया तो पास स्थित बगीचे से खेत की ओर मादा गुलदार आई। गुलदार ने शावक को महिला की गोद में देख गुर्राई। मादा गुलदार को गुस्से में देख महिला ने शावक को गोद से उतारा। महिला समेत अन्य लोग वहां से जान बचाकर भागे। शोर सुनकर कुंदन सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

मादा गुलदार शावक को मुंह से पकड़कर बगीचे की ओर जाते हुए ओझल हो गई। सूचना मिलते ही चकराता वन प्रभाग के सहायक वन संरक्षक मुकुल कुमार, किशन नेगी आदि मौके पर पहुंचे और कांबिंग की, लेकिन गुलदार और शावक का कुछ पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन

सहायक वन संरक्षक ने बताया, मादा गुलदार का मूूवमेंट ट्रैक करने के लिए घटनास्थल और आसपास कैमरे लगवाए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से रात्रि में पशु बाहर न बांधने, लाइट जलाकर रखने और सजग रहने की अपील की। कहा, वन विभाग के कर्मचारी भी रात्रि में क्षेत्र में गश्त करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें