फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलामती की दुआ: अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा से देहरादून का जवान लापता, 13 दिन से नहीं मिली कोई खबर

Sat, 11 Jun 2022 09:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोग उनके घर पहुंचे। उनकी पत्नी को साहस के साथ काम लेने की सलाह दी। परिजन, रिश्तेदार और लोग प्रकाश की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर सातवीं गढ़वाल राइफल में तैनात देहरादून का एक जवान 13 दिन से लापता है। उनका परिवार मूल रूप से रुद्रप्रयाग का निवासी है। जवान के लापता होने की सूचना उसकी बटालियन के अधिकारियों ने पत्नी को दी है।

विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने उनके घर पहुंचकर जवान की पत्नी को हिम्मत रखने की सलाह दी। जानकारी के अनुसार, जवान प्रकाश सिंह राणा का परिवार देहरादून में सैनिक कॉलोनी अंबीवाला में रहता है, जबकि उनका मूल निवास रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में है। वह सातवीं गढ़वाल राइफल में तैनात है। वर्तमान में उनकी ड्यूटी अरुणाचल प्रदेश के चीन सीमा पर ठाकला पोस्ट चल रही थी।

जवान की पत्नी ममता राणा ने बताया कि उन्हें 29 मई को उनकी बटालियन के सूबेदार मेजर ने लापता होने की जानकारी दी। जवान के परिवार में उनकी पत्नी ममता, 10 साल का बेटा अनुज और सात साल की बेटी अनामिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें