फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक अक्तूबर से आईएसबीटी दून में पार्किंग खत्म, अनुबंधित बसें बाहर जाएंगी

Thu, 26 Sep 2024 08:56 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

परिवहन निगम आईएसबीटी में बसों की पार्किंग कराने के लिए एमडीडीए को हर महीने जीएसटी सहित 58,410 रुपये प्रतिमाह भुगतान कर रहा था। इस पार्किंग को एमडीडीए को वापस करने पर प्रबंध निदेशक ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएसबीटी देहरादून में एक अक्तूबर से अनुबंधित बसों की पार्किंग नहीं होगी। परिवहन निगम ने एमडीडीए को पार्किंग वापस कर दी है। इसके लिए निगम हर महीने 58,410 रुपये का भुगतान कर रहा था।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन सीपी कपूर की ओर से मंडलीय प्रबंधक संचालन देहरादून, सहायक महाप्रबंधकों को आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि परिवहन निगम आईएसबीटी में बसों की पार्किंग कराने के लिए एमडीडीए को हर महीने जीएसटी सहित 58,410 रुपये प्रतिमाह भुगतान कर रहा था। इस पार्किंग को एमडीडीए को वापस करने पर प्रबंध निदेशक ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महंगाई छू रही आसमान, दाल रोटी खाना भी नहीं आसान....खाद्य तेलों के दामों में भी भारी उछाल

आदेश में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से किराए पर लिए गए पार्किंग स्थल को एमडीडीए के लिए खाली कराना है। एक अक्तूबर से आईएसबीटी में किसी भी अनुबंधित बस की पार्किंग नहीं हो सकेगी। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि अनुबंधित बस मालिकों को अपनी बसों की पार्किंग स्वयं के स्तर से कराने को कहा जाए। निगम अब एमडीडीए को पार्किंग के किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करेगा।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें