पिछले तीन दिनों से कप्तान नहीं होने के कारण राजधानी हांफ रही है। इसमें
पुलिस वालों की ढिलाई भी दिख रही है। मंगलवार सुबह 11 बजे हरिद्वार बाईपास
पर पुरानी चौकी के समीप जाम लग गया।
लग रहा जाम
मंगलवार को भी शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। दिन भर कई जगह वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर ही पुलिस वाले यातायात सुचारू करने सड़क पर उतरे।
कई चौराहों पर पुलिस वाले नदारद थे, जिससे लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
पुलिस के देरी से पहुंचने के कारण यहां आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लग रही। यही हाल रिस्पना से नेहरू कालोनी रोड का रहा।
लग रहे जाम
पुलिसकर्मियों के नदारद होने की वजह से तहसील चौक, आढ़त बाजार, दर्शनलाल चौक, चकराता रोड, राजपुर रोड, कारगी चौक पर दिन में कई बार जाम लगा। शाम को निकली बारातों की वजह से भी परेशानी खड़ी हुई।
खासतौर पर ईसी रोड, हरिद्वार रोड, जोगीवाला, पटेलनगर, आईएसबीटी, सहारनपुर रोड और कारगी चौक रोड पर होटल और वेडिंग प्वाइंट के बाहर वाहनों की लंबी कतार लग रही।
कब मिलेगा कप्तान
नए मुख्यमंत्री के शपथग्रहण के साथ ही रविवार को एसएसपी केवल खुराना हो पद से हटा दिया गया था। हालांकि, सरकार ने इतनी तेजी नए कप्तान की नियुक्ति में नहीं दिखाई।
कप्तान की गैरमौजूदगी को भी बिगड़ी यातायात व्यवस्था के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। एसएसपी रहते हुए केवल खुराना यातायात व्यवस्था को ढर्रे पर लाने में काफी हद तक सफल रहे थे। उनके जाते ही व्यवस्था मानो चरमरा गई है।