फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: रेड जोन से ऑरेंज जोन में पहुंचा देहरादून जिला, अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद

Fri, 01 May 2020 07:13 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में दून को मिली बड़ी सफलता
  • जिलाधिकारी बोले, केंद्र सरकार की गाइडलाइन मिलने के बाद ही दी जाएगी राहत
विज्ञापन
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में दून को बड़ी सफलता मिली है। अब दून रेड से ऑरेंज जोन में आ गया है। जिसके चलते लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन मिलने के बाद ही राहत दी जाएगी। फिलहाल लॉकडाउन के नियमों का पालन कराया जाएगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि ऑरेंज जोन में आने के बाद चुनौतियां और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। अब हमारा अगला लक्ष्य ग्रीन जोन में पहुंचना है। ऐसे में अगले 14 दिन हमारे लिए और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। लॉकडाउन के बीच प्रशासन की ओर से लोगों को जरूरी राहत दी गई है। फैक्ट्री, किताबें व पंखे की दुकानें खुलने लगी हैं। वहीं, आवश्यक सेवाओं की दुकानें भी रोजाना सुबह सात से दोपहर एक बजे तक खुल रही हैं। उम्मीद है कि केंद्र सरकार की ओर से जारी होने वाली गाइडलाइन में लोगों को और ज्यादा राहत मिले। ऐसे में गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है। उसके आने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

जानिये रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के बारे में

रेड जोन -
रेड जोन ऐसे इलाके होते हैं, जहां कोरोना वायरस के काफी संख्या में पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ऐसे इलाके जिन्हें हॉटस्पॉट घोषित किया गया है और वहां फिर भी नए मामले सामने आते हैं, उन्हें भी रेड जोन में रखा जाता है। ऐसे इलाकों में हर तरह की गतिविधि प्रतिबंधित रहती है। लोगों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना होता है। बेहद जरूरी होने पर ही घर से निकलने की छूट रहती है।

ऑरेंज जोन -
ऑरेंज जोन में ऐसे जगहों को शामिल किया जाता है, जहां पॉजिटिव केस आए थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। दूसरे शब्दों में कहें तो रेड जोन घोषित होने के बाद से अगले 14 दिनों तक कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने नहीं आता है तो ऐसे इलाके को ऑरेंज जोन घोषित कर देते हैं। यहां लोगों को रेड जोन की तुलना में काफी सहूलियतें दी जाती हैं।

ग्रीन जोन -
ऑरेंज जोन घोषित होने के अगले 14 दिनों तक कोरोना वायरस का कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आता है तो ऐसे इलाके को ग्रीन जोन घोषित किया जाता है। ऐसे जिले या इलाके में लोगों को रेड और ऑरेंज जोन की तुलना में ज्यादा छूट रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें