फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रीजी ने सिंचाई कॉलोनी को बनाया धर्मशाला

Sun, 04 Jan 2015 10:21 AM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून स्थित सिंचाई विभाग की यमुना कॉलोनी ‘धर्मशाला’ बनती जा रही है। खुद विभागीय मंत्री ही बाहरी लोगों को कॉलोनी में आवास देने की सिफारिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि, विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों को सालों इंतजार के बावजूद आवास नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों को बाहर महंगा किराया चुकाकर रहना पड़ रहा है।

यमुना कॉलोनी में बाहरी लोगों को अधिकतर आवास सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य के निर्देश पर आवंटित किए गए हैं। 50 प्रतिशत से ज्यादा गैर विभागीय लोग कॉलोनी में रह रहे हैं। वहीं, विभाग के 108 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी प्रतीक्षा सूची में हैं।
विज्ञापन


मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ऑफ सर्किल आफिसेज सिंचाई विभाग ने गैर विभागीय लोगों को सरकारी आवास के आवंटन पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन का ऐलान किया है। एसोसिएशन के महामंत्री पूर्णानंद नौटियाल ने कहा कि यदि विभागीय लोगों को आवास न मिले तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

गरीब महिला को दे दिया मकान
सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य ने 28 नवंबर 2014 को मुख्य अभियंता सिंचाई को लिखे पत्र में कहा कि ममता चौहान गरीब महिला है, जिनका पति वर्तमान में बेरोजगार हैं।

इनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। इस कारण वे किराये का मकान लेने में असमर्थ हैं। मंत्री ने उन्हें आवास आवंटित करने के लिए यथोचित कार्रवाई करने को कहा।

विधानसभा अध्यक्ष की सिफारिश पर सिंचाई मंत्री ने ही मुख्य अभियंता को 22 सितंबर 2014 को लिखे पत्र में कहा कि राधे श्याम भट्ट विधानसभा उत्तराखंड में फोटोग्राफर के पद पर कार्यरत हैं। जो अल्प वेतनभोगी हैं। इन्हें यमुना कॉलोनी में आवास आवंटित करें।

सिंचाई विभाग के कनिष्ठ सहायक जय प्रकाश पिछले छह माह से आवास के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें विभाग की ओर से आवास मुहैया नहीं कराया जा सका।

उनका कहना है कि यमुना कॉलोनी सिंचाई विभाग की सरकारी कालोनी है, लेकिन इसमें बाहर के लोगों के लिए आवास हैं, हमारे लिए नहीं। परेशान हूं, कोई पूछने वाला नहीं है।

आवास के लिए उच्च स्तर से सिफारिशें आती हैं, निर्देश का पालन करते हुए गैर विभागीय लोगों को भी आवास आवंटित किए जाते हैं।
- चंद्रभान, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग

आवास के लिए मेरे पास जो भी आवेदन आए, कर्मचारियों की पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें आवास आवंटित किए गए। मूल विभाग के कर्मचारियों को आवास नहीं मिले, इसमें किसी तरह की कोई गलती हुई है तो उसे ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

- यशपाल आर्य, सिंचाई मंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें