इन्वेस्टर समिट से निवेशक को आकर्षित करने के प्रयासों को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
समिट में 1700 उद्योगपतियों और उनके प्रतिनिधियों ने पंजीकरण करवाया है। लगभग 65 हजार करोड़ के एमओयू सरकार कर चुकी है। समिट का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इन्वेस्टर मीट के लिए दौरा है। पीएम न केवल निवेशकों को संबोधित करेंगे, बल्कि अलग से उनसे चर्चा भी करेंगे।
इसके अलावा हर तकनीकी सत्र की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री करेंगे। इस दौरान राज्य सरकार प्रधानमंत्री के लिए दोपहर भोज का आयोजन करेगी। उसके बाद पीएम समिट स्थल से रवाना हो जाएंगे।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के स्वामी रामदेव, टाटा सन्स के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखर, आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिरला, पवन हंस लिमिटेड के डॉ. बीपी शर्मा, आर्टिमेस हास्पिटल के डा. देवलीना चक्रवर्ती, महेंद्रा ग्रुप के आनंद महेंद्रा, एस्सल ग्रुप के सुभाष चंद्रा, आईटीसी लिमिटेड के वाईसी देवेश्वर, माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट आनंत महेश्वरी, फेंटम फिल्मस के अनुराग कश्यप, बीएचईएल के अतुल सोबती, टेक महिंद्र के सीईओ सीपी गुरुरानी, कार्लसन रेजिडोर होटल ग्रुप के एमडी केबी काचरु, मिंडा इंडस्ट्रीज के निर्मल के मिंडा, ओरियंटल ग्रुप ऑफ होटल्स के प्रमोद रंजन, वर्धमान स्पेशल स्टील्स सचित जैन, इंडियन मोशन पिकचर्स के टीपी अग्रवाल, मुक्ता आर्टस के सुभाष घई, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के चेयरमैन प्रसून जोशी, अमूल डेयरी के एमडी आरएस सोढी, रसना प्राइवेट लिमिटेड के पेरुज खमभाट्टा, मेदांता मेडिसिटी के डॉ. नरेश त्रेहन और जेएसडब्ल्यू ग्रुप से सज्जन जिंदल मौजूद रहेंगे।