फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दून-हरिद्वार हाईवे पर अब रफ्तार पकड़ेगा काम, 320 करोड़ से 36 किमी हिस्से में सुधरेगी सड़क सुरक्षा

Thu, 01 Oct 2026 01:41 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

दून से हरिद्वार के बीच सफर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की तैयारी तेज हो गई है। प्रोजेक्ट में एलिवेटेड मार्ग, नए जंक्शन और सर्विस रोड समेत कई अहम काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
हाईवे (प्रतीकात्कम) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून से हरिद्वार के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में अब तेजी आने की उम्मीद है। करीब 36 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम किए जाने हैं। परियोजना के लिए करीब 320 करोड़ रुपये की निविदा की गई है। निर्धारित योजना के अनुसार अगले दो साल में सभी कार्य पूरे किए जाने हैं।

दरअसल, परियोजना के तहत मियांवाला से नकरौंदा के बीच करीब 2.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मार्ग तैयार किया जाएगा। इसके अलावा यातायात को व्यवस्थित करने के लिए मार्ग में कई स्थानों पर जंक्शन विकसित किए जाने हैं। सर्विस रोड का निर्माण भी परियोजना का हिस्सा है। इन कार्यों का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाना है।

फिलहाल बारिश के कारण परियोजना के कार्यों की गति धीमी रही। अब बारिश रुकने के बाद निर्माण गतिविधियों में तेजी लाने की तैयारी है। वर्तमान में विभिन्न स्थानों पर यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम किया जा रहा है। इसके तहत सड़क निर्माण में बाधा बन रही बिजली, पेयजल और अन्य उपयोगिताओं को निर्धारित स्थानों पर स्थानांतरित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यूटिलिटी शिफ्टिंग पूरी होने के बाद निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


मियांवाला-नकरौंदा के साथ कई प्रमुख स्थानों पर होंगे काम
सड़क सुरक्षा के तहत जंक्शन निर्माण और अन्य सुधार कार्य जंक्शन, माजरी, डेंटल कॉलेज, रायवाला के आसपास समेत हरिद्वार तक अलग-अलग स्थानों पर किए जाने हैं। इन स्थानों पर यातायात के दबाव और सड़क की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक ढांचागत सुधार किए जाएंगे। परियोजना के तहत एलिवेटेड मार्ग, जंक्शन और सर्विस रोड जैसे ढांचागत कार्य पूरे होने के बाद देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर यातायात संचालन में सुधार का लक्ष्य है। सड़क सुरक्षा से जुड़े इन कार्यों से दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने और यातायात दबाव वाले हिस्सों में जाम की समस्या कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे दोनों शहरों के बीच आवागमन भी सुगम हो सकेगा।

ये भी पढे़ं...देहरादून: भरत ने घर में रहकर रची साजिश, 20 दिन में जीता भरोसा, फिर साथियों संग ऐसे बनाई वारदात की प्लानिंग

फिलहाल युटिलिटी शिफ्टिंग का काम तेजी से चल रहा है। बारिश रुकने के बाद अब काम में तेजी आएगी। सड़क सुरक्षा के तहत देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा के तहत कार्य किए जाने हैं। - सौरभ सिंह, एनएचएआई पीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें