देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर नुन्नावाला भानियावाला में एक सेनेटरी-हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
घटना तड़के की बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड को कंट्रोल रूम द्वारा सूचना मिली कि नुन्नावाला के एक सेनेटरी-हार्डवेयर में आग लग गई है। लालतप्पड़ से दो फायर गाड़ियां मौके पर पहुंची और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।