आसन रामसर साइट में पक्षी गणना का कार्य जारी है। आज टीम को दुर्लभ पलाश फिश ईगल दिखा।
विज्ञापन
पक्षी गणना के पहले दिन आसन रामसर साइट के आसपास स्थित रामपुर मंडी के जंगल, यमुना नदी व इससे सटे आसन झील के क्षेत्रों में पक्षियों की गिनती की गई थी। इसके पहले डॉ. धनंजय मोहन ने रामपुर मंडी स्थित वन विभाग के अतिथि भवन पर सभी कार्यकर्ताओं व प्रशिक्षुओं को पक्षियों की प्रजाति, उनकी पहचान करने व गिनती के तरीके बताए। उन्होंने कहा पक्षी को उनकी प्रजाति व चहचहाने की आवाज से पहचाना जा सकता है।
उन्होंने बताया दो दिनों तक चलने वाली गिनती के बाद प्राप्त आंकड़ों का वैश्विक ई-बर्ड पोर्टल पर दस्तावेजीकरण किया जाएगा। आसन रामसर साइट में मौजूद पक्षियों की संख्या से अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी तक यह संख्या न सिर्फ बढ़ेगी बल्कि पिछले वर्षों की अपेक्षा राहत वाली साबित होगी।