फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस होनहार को अमेरिकी कॉलेज ने दी 1,20,000 डॉलर की स्कॉलरशिप, जानें इनकी कहानी

Wed, 19 Jul 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
gunjan jain with family
विज्ञापन
उत्तराखंड की इस लड़की ने अपनी काबलियत से न सिर्फ भारत बल्कि अमेरिका में चर्चे बटोरे हैं। इन्हें अमेरिकी कॉलेज ने एक लाख 20 हजार डॉलर की स्कॉलरशिप ऑफर की है। पढ़ें, इनकी सफलता की कहानी...
विज्ञापन


दून की बेटी गुंजन जैन को अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी ने एमबीए की पढ़ाई के लिए 1,20,000 डॉलर स्कॉलरशिप ऑफर की है। गुंजन एमबीए की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका रवाना होगी। उन्हें यह स्कॉलरशिप ग्रेजुएशन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट(जीमैट) क्वालिफाई करने पर मिली है।

राजधानी के गांधी रोड निवासी दिनेश गर्ग की बेटी गुंजन ने सेंट जोजेफ्स एकेडमी से 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं और 95.25 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स किया। यहां से गुंजन का डीएआईएन कंपनी में प्लेसमेंट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुंजन की सफलता का कायल अमेरिका

gunjan jain
बीते पांच वर्षों से वह इस कंपनी में बतौर प्रोजेक्ट लीडर अपनी सेवाएं दे रही थी। इस बीच उन्होंने हाल ही में जीमैट क्वालिफाई किया है। इसमें अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के रॉस बिजनेस स्कूल ने गुंजन को 1,20,000 डॉलर(करीब 78 लाख रुपये) स्कॉलरशिप ऑफर की है।

इससे वह दो साल का एमबीए कोर्स मुफ्त में करेंगी। गुंजन की इस कामयाबी पर परिवार में खुशी की लहर है। उनके पिता दिनेश चंद गर्ग एसबीआई से बतौर मैनेजर रिटायर्ड हैं जबकि मां रश्मि जैन गृहिणी हैं।

उनका बड़ा भाई ऑस्ट्रेलिया में आईटी प्रोफेशनल है। गुंजन ने बताया कि उन्होंने जीमैट में 730 स्कोर किया था। इसके अलावा जीमैट के बाद इंटरव्यू के आधार पर उन्हें यह स्कॉलरशिप ऑफर हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें