फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: विकासनगर की एनफील्ड टी कंपनी में पेड़ों के अवैध कटान पर चार राजस्वकर्मी निलंबित

Tue, 03 Jan 2023 10:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि विकासनगर तहसील के ग्राम सलियावाला के एनफील्ड टी कंपनी में अवैध रूप से भवनों और दुकानों के निर्माण और पेड़ों के कटान की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
सस्पेंड - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में विकासनगर के एनफील्ड टी कंपनी में अवैध निर्माण और पेड़ों के कटान के मामले में जिलाधिकारी ने चार राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही इस मामले में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार पर भी मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि विकासनगर तहसील के ग्राम सलियावाला के एनफील्ड टी कंपनी में अवैध रूप से भवनों और दुकानों के निर्माण और पेड़ों के कटान की शिकायत मिली थी। जिस पर उन्होंने खुद स्थलीय निरीक्षण किया और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व उपजिलाधिकारी विकासनगर को जांच करने के निर्देश दिए थे।

NABARD: उत्तराखंड को इस साल 30 हजार करोड़ देगा नाबार्ड, सीएम धामी ने जारी की फोकस रिपोर्ट
विज्ञापन


जांच में उक्त मामले में चार राजस्व कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई। जिस पर राजस्व निरीक्षक सरदार सिंह चौहान, तत्कालीन राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार, राजस्व उप निरीक्षक शोभाराम जोशी और राजस्व उप निरीक्षक जय सिंह सैनी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी विकासनगर की जांच रिपोर्ट में पता चला कि राजस्व उप निरीक्षक जय सिंह सैनी ने अपनी आख्या में बताया कि एनफील्ड टी कंपनी में कोई बाग या पेड़ नहीं है। जब वन विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया तो वहां साल का जंगल मिला, जिससे पता चला कि राजस्व उप निरीक्षक जय सिंह सैनी ने झूठी रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट पर तत्कालीन नायब तहसीलदार पंचम सिंह नेगी जो वर्तमान में सेवानिवृत्त हो गए है ने नियम विरुद्ध अनुमति जारी कर दी। जिस पर सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार पर भी केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें