फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: युवा बेरोजगारों के समर्थन में उतरे हरीश रावत, राजधानी में नंगे पैर निकाली पदयात्रा

Tue, 03 Jan 2023 09:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

रावत ने डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा से गांधी पार्क स्थित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा तक नंगे पैर पदयात्रा निकाली। इस मौके पर तमाम बेरोजगार संगठन और कांग्रेसियों के अलावा दूसरे संगठनों के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन
नंगे पैर यात्रा पर निकले हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम हरीश रावत ने युवा बेरोजगारों के प्रति समर्थन जताने के लिए राजधानी में नंगे पैर पदयात्रा निकाली। कहा, देश में सर्वाधिक बेरोजगारी उत्तराखंड में है, इससे युवाओं का हौसला टूट रहा है। भर्तियों को लेकर सरकार में जो कुछ चल रहा, उससे युवाओं को भविष्य सुरक्षित नहीं दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


मंगलवार को रावत ने डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा से गांधी पार्क स्थित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा तक नंगे पैर पदयात्रा निकाली। इस मौके पर तमाम बेरोजगार संगठन और कांग्रेसियों के अलावा दूसरे संगठनों के लोग भी शामिल हुए। रावत ने कहा कि राज्य में बेरोजगार नौजवान, शिक्षित बेरोजगार अधर में त्रिशंकु की भांति लटके हुए हुए हैं। कहा कि देश में निरंतर बेरोजगारी की दर बढ़ रही है। उत्तराखंड में सर्वाधिक बेरोजगारी है, यहां नौकरियों में भर्तियों के नाम पर नौजवानों को ठगा जा रहा है। 

कहा, प्रदेश के युवाओं की नौकरियां कभी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तो कभी विधानसभा तो कभी लोक सेवा आयोग के झमेलों में उलझी हैं। पिछले छह साल से लोक सेवा आयोग की भर्तियां रुकी पड़ी हैं। कहा, जो कुछ इस राज्य ने उन्हें दिया है, उसके बल पर एक नैतिक दबाव राज्य सरकार पर बनाने के लिए वह यह पदयात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा में पृथ्वीपाल चौहान, जसविंदर सिंह गोगी, अशोक वर्मा, सुनील कुमार बांगा, गरिमा दासोनी, ओम प्रकाश सती, वीरेंद्र पोखरियाल, सुशील राठी, गुल मोहम्मद, पूरण रावत, आशा टम्टा, विकास शर्मा, अभिषेक भंडारी आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें