फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Crime: पूर्व ब्रिगेडियर हत्याकांड; तीन और आरोपी गिरफ्तार, फरार एक आरोपी की तलाश जारी

Wed, 01 Apr 2026 11:49 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

गत 30 मार्च को सुबह दो गुटों में आपसी विवाद के बाद जमकर गोलियां चली थीं। आरोपी युवक दो अलग-अलग कारों में सवार थे। इस दौरान दो साथियों के साथ टहलने निकले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को सीने में गोली लग गई। इससे उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुर थानाक्षेत्र में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हत्याकांड में शामिल तीन और आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। फरार एक आरोपी की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन


गत 30 मार्च को सुबह दो गुटों में आपसी विवाद के बाद जमकर गोलियां चली थीं। आरोपी युवक दो अलग-अलग कारों में सवार थे। वे करीब तीन किलोमीटर तक कार दौड़ाते हुए एक-दूसरे पर फायर करते रहे। इस दौरान दो साथियों के साथ टहलने निकले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को सीने में गोली लग गई। इससे उनकी मौत हो गई थी।

Rishikesh: उड़ीसा में जेल तोड़कर फरार एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा
विज्ञापन


इसमें दो गुटों के कुल आठ युवकों को आरोपी बनाते हुए हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को तो पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फरार चार आरोपियों में से तीन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


इनमें उत्तर प्रदेश के शामली निवासी आदेश गिरी, हरिद्वार के मंगलौर निवासी समीर चौधरी और उत्तम नगर नई दिल्ली निवासी मोहित अरोड़ा शामिल हैं। तीनों आरोपियों को देहरादून के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि फरार आरोपी की तलाशी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें