मोती बाजार में तरुण तनेजा की कपड़े की दुकान हैं। दुकान से कुछ ही दूरी पर उनका कपड़े का गोदाम है। बुधवार की रात गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठीं लगी और आग में विकराल रूप ले लिया।
देहरादून में बुधवार की रात मोती बाजार में एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखे सारे कपड़े राख हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियो ने आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
दरअसल, मोती बाजार में तरुण तनेजा की कपड़े की दुकान हैं। दुकान से कुछ ही दूरी पर उनका कपड़े का गोदाम है। बुधवार की रात गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठीं लगी और आग में विकराल रूप ले लिया।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। बताया जा रहा है कि गोदाम में सुबह के समय ही सामान मंगाया गया था। आग लगने से लाखो के नुकसान की आशंका जताई जा रहा है। आग लगने की सूचना पर दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने भी पहुंचकर व्यापारी से मुलाकात की।