पुलिस की विशेष अपील
1- बच्चों के साथ संवाद बढ़ाएं, अभिभावक अपने बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें और उनके मन की बात जानने का प्रयास करें, ताकि वह अपनी इच्छाएं और योजनाओं को साझा कर सकें।
2- दैनिक गतिविधियों पर नजर रखें : बच्चे स्कूल से समय पर घर पहुंच रहे हैं या नहीं, इसकी नियमित निगरानी करें। यदि बच्चा स्कूल बैग में अतिरिक्त सामान या कपड़े ले जा रहा हो, तो उसका कारण अवश्य पूछें।
3-स्कूल से संपर्क बनाए रखें : अभिभावक समय-समय पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के संपर्क में रहें ताकि बच्चों की उपस्थिति और व्यवहार की जानकारी मिलती रहे।
4- सोशल मीडिया और संगति के प्रति सतर्कता : बच्चे सोशल मीडिया पर क्या देख रहे हैं और उनकी संगति किन लोगों के साथ है, इस पर ध्यान दें।
5- तत्काल सूचना दें : किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या बच्चे के लापता होने की स्थिति में बिना समय गंवाए , तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।