फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीए का शिकंजा: एक साल में 862 प्रतिष्ठानों पर छापा, पांच दवा कंपनियों पर मुकदमा, दो के लाइसेंस रद्द

Fri, 06 Dec 2024 10:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश पर प्रदेशभर में नकली दवाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। एफडीए ने एक साल में 862 प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर नमने एकत्र किए।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में नकली व घटिया दवा निर्माता कंपनियों व बिक्री करने वालों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने शिकंजा कसा है। विशेष अभियान के तहत एक साल में 862 निर्माता प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए। इनमें से पांच दवा निर्माता कंपनियों पर मुकदमा दर्ज किए गए। साथ ही दो कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की गई। 72 कंपनियों की दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश पर प्रदेशभर में नकली दवाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। एफडीए ने एक साल में 862 प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर नमने एकत्र किए। 52 नमूनों की जांच चल रही है। स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त एफडीए डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य में ड्रग्स और नकली दवाओं के खिलाफ अभियान जारी है। नकली या घटिया दवाएं बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Dehradun: ग्रीन हर्बल फैक्टरी में छापा...फूड लाइसेंस पर बना रहे थे प्रतिबंधित दवा, जखीरे के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान में 81 बिक्री लाइसेंस किए निलंबित
अपर आयुक्त एवं ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि विभाग ने अभियान के तहत नकली व घटिया दवाएं बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। 81 बिक्री लाइसेंस निलंबित किए गए। कई कंपनियों से जांच के लिए 352 लीगल सैंपल भी लिए गए हैं। 35 दवाओं की जांच जारी है। 72 कंपनियों के उत्पादों की खरीद पर रोक लगाई गई है। 10 कंपनियों के सेल लाइसेंस को निरस्त करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें