ईडी ने तैयार की है सवालों की फेहरिस्त
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मामले से जुड़ी जांच के लिए ईडी ने सारस्वत के लिए सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है। इसमें उनसे रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपियों में शामिल समीर कामयाब और हुमायूं परवेज के साथ कनेक्शन पर भी सवाल किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि अगस्त 2024 में आरोपियों के ठिकाने में छापेमारी के दौरान ईडी ने संपत्ति और मनी ट्रेल के जो दस्तावेज कब्जे में लिए थे, उनकी जांच में विजय सारस्वत का नाम सामने आया है। कांग्रेस नेता का नाम रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपियों के साथ कैसे जुड़ा इसकी जांच होगी।