फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित, शिक्षा मंत्री बोले-भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

Fri, 24 Apr 2026 09:42 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से प्रभारी बीईओ के निलंबन स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्वत लेने के आरोप में डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से प्रभारी बीईओ के निलंबन स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार व अनुशासनहीनता कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार व अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, बावजूद इसके कतिपय कर्मचारी विभाग की छवि को धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे हैं, ऐसे कार्मिकों खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। हाल ही में विजिलेंस टीम डोईवाला में तैनात प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।

Dehradun: कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का महाआक्रोश अभियान,  पदयात्रा निकाली, सीएम धामी भी हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारी को उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 के प्रावधानों के तहत निलंबित किया गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए विभाग में ऐसे प्रकरणों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समय-समय पर निरीक्षण करें साथ ही छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं आमजन से फीडबैक लेकर व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाएं। किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें