एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटाने के बाद अब गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। नियम के आधार पर इनकी संपत्तियों को भी प्रशासन के माध्यम से जब्त किया जाएगा।
मनीष की एक दिन की पीसीआर मंजूर
इस मामले में पुलिस रामबीर की एक दिन की कस्टडी रिमांड लेकर उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद कर चुकी है। अब मनीष और सोनू भारद्वाज की भी तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी। न्यायालय ने इनमें से मनीष की एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है। मनीष को रविवार सुबह सुद्धोवाला जेल से लिया जाएगा। पुलिस इससे भी हथियार बरामद कराना चाहती है।