यहां नहीं कर सकेंगे धरना-प्रदर्शन
घंटाघर, गांधी पार्क, एस्लेहॉल चौक, दर्शन लाल चौक, तहसील चौक, बुद्धा चौक
नया रूट 1-- सचिवालय कूच
सचिवालय कूच के आयोजन में जनसमूह को परेड ग्राउंड परिसर के बाहर डूंगाहाउस के पास एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद कनक चौक होते हुए पैसिफिक तिराहा से आगे बढ़ाकर आयकर तिराहे पर ले जाया जाएगा।
नया रूट 2- सीएम आवास कूच
परेड ग्राउंड से राजभवन-सीएम आवास कूच करने पर जनसमूह को पैसिफिक तिराहे पर रोका जाएगा।
पारंपरिक शोभा यात्राओं, धार्मिक जुलूसों के लिए विशेष परिस्थितियों में समय, मार्ग और संख्या के निर्धारण करने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, यातायात प्रशासन के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार कर लागू की जाएगी।
बिना अनुमति कटिंग पर मुकदमा
शहीद मेजर सूर्यप्रताप सिंह कैनाल रोड मोटर मार्ग में बिना अनुमति के रोड कटिंग की गई है। बिना अनुमति रोड कटिंग करने पर एसके गुप्ता एंड कंपनी के ठेकेदार रिलायंस जियो पर थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।