देहरादून से कई पुलिस टीमें भी बिहार और दिल्ली में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। रविवार को पुलिस ने सात आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि ऋतिक राज, शांतनु कुमार, उज्वल सिंह, अंकुर, आदित्यराज, विनीत राज और प्रहलाद राज पर ईनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा सभी खिलाफ गैर जमानती वारंट भी है। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिशें दे रही है।