फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: हरिपुरकलां की साधना कुटीर में फ्लैट के अंदर मिला महिला का सड़ा-गला शव, बदबू आने पर लोगों ने दी सूचना

Sun, 01 Nov 2026 10:52 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला (देहरादून)

सार

फ्लैट नंबर 458 से अजीब दुर्गंध आ रही है। सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही फील्ड यूनिट को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।
विज्ञापन
मृतक महिला जिज्ञासा धीयार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिपुरकलां स्थित साधना कुटीर में रविवार को एक फ्लैट के अंदर महिला का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला फ्लैट में वर्ष 2018 से अकेले रह रही थी। कमरे से दुर्गंध आने और दरवाजा अंदर से बंद होने की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को मिली थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सूचना मिली कि साधना कुटीर, हरिपुर कला स्थित फ्लैट नंबर 458 से अजीब दुर्गंध आ रही है। सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही फील्ड यूनिट को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने साधना कुटीर के अनुयायियों एवं सेवादारों की मौजूदगी में बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर एक महिला का शव पड़ा मिला। मृतका की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी जिज्ञासा धीयार (47 वर्ष), पुत्री नरोत्तम भाई धीयार के रूप में हुई। वह वर्ष 2018 से फ्लैट में अकेले रह रही थी और लोगों से कम ही बातचीत करती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, उसे काफी दिनों से नहीं देखा गया था।

पुलिस के मुताबिक, शव काफी पुरानी अवस्था में था। मृतका के नाक और मुंह से खून निकला हुआ था तथा सिर और बाएं गाल पर चोट के निशान दिखाई दिए। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला की फिसलकर गिरने और सिर में चोट लगने से मृत्यु हुई होगी। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन


चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। कमरे में दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, आयुर्वेदिक दवाइयां और अन्य सामान भी मिला। पुलिस के अनुसार, दूसरे कमरे में सफाई की गई थी तथा सामान बेड में व्यवस्थित रखा हुआ था। घटनाक्रम करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हर मिलाप चिकित्सालय, हरिद्वार की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतका की माता पार्वती धीयार के विदेश में रहने की जानकारी मिली है। परिजनों से संपर्क होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें