फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी: क्यारकुली गांव के पास तालाब में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत, घर में छाया मातम

Mon, 25 Oct 2021 03:25 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

क्यारकुली गांव में सोमवार को तालाब के किनारे खेलते समय दो मासूम भाइयों की उसमें डूबने से मौत हो गई। बच्चों का पिता पास में ही एक फार्म हाउस पर काम करता है।
विज्ञापन
मसूरी में तालाब में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी के क्यारकुली गांव के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मछली तालाब के किनारे खेलते समय दो मासूम भाईयों की उसमें डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बच्चों के पिता तालाब के पास स्थित फार्म हाउस में नौकरी करते हैं। सोमवार को वह काम पर गए थे। उनके साथ उनके पांच साल और साढ़े तीन साल के दोनों बेटे भी चले गए। दोनों वहां खेल रहे कि अचानक पैर फिसलने से वे तालाब में गिर गए।

आनन फानन बच्चों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। भट्टा गांव आयुर्वेदिक अस्पताल की डॉक्टर निधि गुरुंग ने बताया कि जब तक बच्चों को लाया गया दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


कोतवाल मसूरी गिरीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि घटना सुबह करीब दस बजे की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। आगे की कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें