फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: देहराखास में वारदात; कारोबारी की घर में घुसकर की हत्या, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी पकड़ा

Wed, 22 Jul 2026 06:36 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun Crime News: राजधानी के देहराखास में एक व्यक्ति की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। आरोपी ने घर में घुसकर व्यक्ति का गला रेता।
विज्ञापन
घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटेलनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम कारोबारी दीपक गुप्ता (48) की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने दीपक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना देवऋषि एन्क्लेव में हुई। शाम करीब पांच बजे दीपक की चीख सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे। वहां एक युवक हाथ में चाकू लिए खड़ा था और दीपक लहुलूहान नीचे पड़े थे। परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और घर से कुछ ही दूरी पर स्थित थाने पहुंचकर सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी माजरा प्रधान वाली गली निवासी रोहन प्रजापति (20) को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने दीपक के पेट और पीठ पर कई गहरे वार किए थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। हत्या के पीछे की असल वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है लेकिन घटनास्थल पर मौजूद पड़ोसियों ने बताया कि दीपक का कई लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि हत्याकांड की जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

थाने से 150 मीटर दूर हत्या से सनसनी

देवऋषि एन्क्लेव तक बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब थाना परिसर से महज करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित देवऋषि एन्क्लेव में घर के भीतर घुसकर एक कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात की खबर जैसे ही इलाके में फैली, देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इतनी नजदीक हुई हत्या ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब पांच बजे अचानक चीख-पुकार सुनाई दी। कुछ ही देर में यह खबर फैल गई कि बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही देहराखास से लेकर देवऋषि एन्क्लेव तक अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, जबकि कई लोग छतों और बालकनी में खड़े होकर घटनास्थल की ओर देखते रहे। लोगों के चेहरों पर भय और असुरक्षा साफ दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें