फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: प्रेमनगर में छात्रों के बीच हुआ झगड़ा, हॉस्टल के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

Sun, 24 Aug 2025 01:10 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun Crime News: प्रेमनगर क्षेत्र में एक विवि के कुछ छात्रों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवक अचानक आए और तड़के हॉस्टल के बाहर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
Firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के प्रेम नगर इलाके में रविवार तड़के फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना प्रेमनगर थानाक्षेत्र में नंदा की चौकी के पास हुई। यहां कुछ छात्रों के बीच हुए झगड़े के बाद बाइक सवार दो युवकों ने गंगोत्री बॉयज हॉस्टल के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन


प्रेम नगर के थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद रविवार की तड़के करीब तीन बजे दो युवकों ने गंगोत्री बॉयज हॉस्टल के बाहर दो राउंड हवाई फायर किए। शुरुआती जांच से पता चला है कि जिन छात्रों से उनका झगड़ा हुआ था, वे इसी हॉस्टल में रहते हैं।

Dehradun News: हत्या के आरोप में हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हमला करने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है। शिकायतकर्ता पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। वारदात से इलाके में डर का माहौल है। बता दें कि नंदा की चौकी से लेकर विधोली पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के बीच में गोलीबारी की पहले भी  घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें