इस सूचना पर टीम वहां पहुंची तो देखा कि कुछ युवक मोबाइल फोन से देह व्यापार संबंधी बात कर रहे थे। उनके फोन को कब्जे में लेकर चैट देखी गई तो इसका प्रमाण भी मिल गया। यहां दो युवतियां मिली, जिन्हें महिला पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
स्पा सेंटर और होटलों में भी भेजी जाती थीं महिलाएं
पूछताछ में पता चला कि इन्हें विभिन्न वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कर शहर के अलग-अलग इलाकों में भेजा जाता था। ये लोग स्पा सेंटर और होटल में भी लड़कियों को भेजते थे। देह व्यापार चलाने के आरोप में राजू निवासी बल्लभगढ़, विजयपार्क, राहुल पाटिल निवासी कांवली रोड, मोनिश निवासी मेरठ चुंगी और रानी गुप्ता निवासी मंगलोलपुरी, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है।