संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक अजय भटेजा के पास देहरादून और मसूरी में कई संपत्तियां थीं। आरोपी अमित भटेजा का आरोप था कि पिता की संपत्ति में उसका हिस्सा नहीं दिया गया और वह लंबे समय से इस बात को लेकर नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने अजय भटेजा की हत्या की साजिश रची।
पुलिस के अनुसार 23 मई 2025 को अमित भटेजा ने राजन उर्फ जैकी, हुमेरा उर्फ जोया और एक अन्य व्यक्ति को मसूरी स्थित कॉटेज दिखाने के बहाने बुलाया। वहां अजय भटेजा के संपत्ति विवाद की जानकारी देकर हत्या की योजना बनाई गई। 25 मई 2025 की रात राजन और हुमेरा ने अजय भटेजा के घर पहुंचकर तकिये से मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
ये भी पढे़ं...Kedarnath Dham: श्रद्धालुओं पर कार्रवाई का वीडियो वायरल, घटना की जांच, पुलिसकर्मी को ड्यूटी प्वाइंट से हटाया
हत्या के बाद अमित भटेजा मौके पर पहुंचा और संपत्ति संबंधी दस्तावेज अपने साथ ले गया। घटना के बाद वह फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।