शिबरन आग बबूला हो गया
इस बीच संतोष ने शिबरन को मजाकिया अंदाज में लूडो खेलने को कहा। इस बात में कुछ ऐसी बातें भी थीं जो शिबरन को पसंद नहीं आई और वह आग बबूला हो गया। उसने संतोष से झगड़ा शुरू कर दिया। कई लोग भी इस झगड़े में शामिल हो गए। संतोष ने खुद ही मामले को संभाला और माहौल को शांत कराया। मगर, बीच-बचाव और खींचतान में संतोष के कड़े से शिबरन के चेहरे पर घाव हो गया था।
इस पर शिबरन ने उससे अस्पताल चलने को कहा। सीधे मन संतोष ने शिबरन को अपने स्कूटर पर बैठाया और अस्पताल की ओर चल पड़े। अभी रोजगार तिराहे के पास ही पहुंचे थे कि शिबरन ने अपने थैले से हथौड़ा निकालकर संतोष के सिर पर मार दिया। इसमें दोनों स्कूटर समेत नीचे गिर गए। फिर शिबरन उठा और एक के बाद एक कई वार संतोष के सिर पर कर दिए। स्थानीय लोगों ने संतोष को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें...Kedarnath: तीन घंटे रुकी यात्रा, गंगोत्री-यमुनोत्री-बदरीनाथ हाईवे बाधित; रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की चेतावनी
इस मामले में संतोष के भाई राहुल साहू ने शिबरन के खिलाफ डालनवाला थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हुआ हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया। शिबरन को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।