शिकायत में दिए गए विवरण के मुताबिक अलग-अलग क्यूआर कोड के माध्यम से करीब 19.02 लाख रुपये भेजे गए। इसके अलावा पीड़िता का दावा है कि उसने अपनी शादी के लिए जमा किए गए स्त्रीधन के सोने को गिरवी रखकर चारू चंद्र जोशी को करीब 15 लाख रुपये नकद दिए। प्रीति का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसकी पूरी जमा पूंजी हड़प ली।
रकम देने के बाद जब उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर क्यूआर कोड से हुए लेनदेन, बैंक खातों, मोबाइल नंबर और आरोपी के बताए विभागीय पद से जुड़े दावों की जांच शुरू कर दी है।