फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर ढाई करोड़ की ठगी, कंपनी ने मानहानि और गोपनीय डेटा लीक करने की भी दी शिकायत

Tue, 05 May 2026 11:45 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सॉफ्टवेयर डील के नाम पर ढाई करोड़ की ठगी हुई है। कंपनी ने मानहानि और गोपनीय डेटा लीक करने की भी शिकायत दी है।

विज्ञापन
fraud - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कॉर्पोरेट ठगी और डेटा दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आईटी पार्क सहस्रधारा रोड स्थित एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने केरल और कर्नाटक के चार व्यक्तियों समेत एक निजी कंपनी के खिलाफ 2.5 करोड़ रुपये की ठगी, मानहानि और गोपनीय जानकारी के दुरुपयोग की शिकायत दी है। इस संबंध में राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

शिकायतकर्ता कंपनी इनफोमो डिजिटल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राघवेंद्र अग्रवाल के अनुसार, वर्ष 2020 में उनकी होल्डिंग कंपनी इनफोमो ग्लोबल लिमिटेड (सिंगापुर) के साथ आरोपियों ने नंटियम सॉफ्टवेयर बेचने का प्रस्ताव रखा था। इसके लिए दो समझौते किए गए, जिनमें 35 लाख रुपये नकद और 2.5 करोड़ कीमत के 17.5 लाख शेयर आरोपियों को दिए गए।

आरोपियों ने बड़ी धनराशि की मांग की

विज्ञापन

आरोप है कि भुगतान और शेयर हस्तांतरण के बाद भी आरोपियों ने सॉफ्टवेयर का सोर्स कोड उपलब्ध नहीं कराया और सॉफ्टवेयर अपेक्षित तरीके से काम नहीं कर सका, जिससे पूरी निवेश राशि बेकार हो गई। तहरीर में समदीप वार्घशी, दिलीप रामचंद्रा अदिगा, संजू पुलियंकलाठ, हृषिकेश मेनन और एमएन शेट्ठी टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया गया है।

शिकायत में यह भी आरोप है कि बाद में आरोपियों ने अवैध रूप से बड़ी धनराशि की मांग की और मांग पूरी न होने पर कंपनी व उसके अधिकारियों को बदनाम करने के लिए ईमेल अभियान चलाया। साथ ही, निदेशकों के पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे संवेदनशील दस्तावेज भी साझा किए गए।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में 48 जगह मलबा बहाव को लेकर संवेदनशील, निगरानी के दिए निर्देश
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने जुलाई 2025 में दो कानूनी नोटिस भी भेजे, लेकिन आरोपियों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें