फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: शिक्षकों को अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल शासन को बढ़ावा

Tue, 05 May 2026 11:25 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में अब शिक्षकों की एक क्लिक पर छुट्टियां मंजूर होंगी। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल शासन को बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षकों को अब ऑनलाइन छुट्टी मिलेगी। इसके लिए उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह नई व्यवस्था शीघ्र ही विद्या समीक्षा केंद्र के डिजिटल मंच पर ऑनलाइन छुट्टी प्रबंधन मॉड्यूल के रूप में जोड़ी जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा, सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल शासन को बढ़ावा दे रही है। इसका उद्देश्य विभाग में पारदर्शिता, दक्षता, सुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, इस ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से शिक्षक और अन्य कार्मिक कभी भी, कहीं से भी अवकाश के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


अवकाश स्वीकृति की प्रक्रिया भी ऑनलाइन की जाएगी, जो सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होगी। इससे शिक्षकों की एक क्लिक पर छुट्टियां मंजूर होंगी। रावत ने यह भी बताया कि नई व्यवस्था से अवकाश से संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित और व्यवस्थित रहेंगे। इससे भविष्य में प्रशासनिक असुविधा नहीं होगी और अधिकारियों को भी अवकाश स्वीकृति में आसानी होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ऑनलाइन अवकाश प्रणाली को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश में शिक्षकों के अनिवार्य नहीं अनुरोध के आधार पर होंगे तबादले, हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार

विभाग के अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन किया जाएगा। यह कदम शिक्षा विभाग को पूरी तरह ई-गवर्नेंस आधारित प्रणाली की ओर ले जाएगा। सरकार का लक्ष्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना है। - डॉ.धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें