फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Crime: दुकान में मिला युवक का शव, गले में लिपटा मिला रूमाल, शरीर पर नहीं दिखे चोट के निशान

Wed, 02 Apr 2025 12:19 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

राजधानी के मोतीबाजार में एक दुकान में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
police - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के मोतीबाजार स्थित टमाटर वाली गली में एक दुकान से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। मृतक की पहचान मदन के रूप में हुई है, जो कोटि कानासर का रहने वाला था और देहरादून के एक होटल में काम करता था।

विज्ञापन


मृतक के गले में एक रूमाल लिपटा हुआ था, लेकिन शरीर पर किसी भी तरह की चोट या मारपीट के निशान नहीं पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक एक युवती के संपर्क में था, जो करीब एक माह पहले उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं मृतक की मौत का संबंध इस घटनाक्रम से तो नहीं है।

ये भी पढ़ें...VikasNagar: गौतस्करों पर देहरादून पुलिस की कड़ी कार्रवाई, पंद्रह हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें