आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन की किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर कई लोगों को फ्रैंड रिक्वेस्ट भेज दी। जबकि सचिव सुमन कई वर्षों से फेसबुक पर एक्टिव नहीं है। जब उनको मामले की जानकारी हुई, तो उन्होंने अपने जानने वाले लोगों को मैसेज भेजकर सजग किया।
मैसेज में कहा गया कि इसे किसी ने गलत लाभ लेने के लिए बनाया है, कोई फ्रॉड कर रहा है। ऐसी किसी फ्रैंड रिक्वेस्ट को स्वीकार ना करें, यदि स्वीकार कर लिया है तो रिपोर्ट करते हुए अनफ्रैंड कर दें।