फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Crime: कुल्हाड़ी से कई बार वार कर मजदूर की बेरहमी से हत्या, पत्नी को लेकर विवाद की बात आई सामने

Thu, 09 Feb 2023 10:35 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पुलिस को सुबह एक मजदूर की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या की सूचना मिली। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस अधिक जानकारी जुटा रही है। अभी तक हत्या के पीछे पत्नी को लेकर विवाद की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के मयूर विहार क्षेत्र में एक मजदूर की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक विजयपाल निवासी मध्यप्रदेश यहां एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। उसके साथ में ही हरिराम नाम का मजदूर भी रहता था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों में रात के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस बीच हरिराम ने वहां रखी कुल्हाड़ी से विजयपाल के मुंह पर वार कर दिया। एक के बाद एक हरिराम ने कई वार कर दिए। इससे विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें...अंकिता हत्याकांड: आरोपियों की मर्जी के बगैर नार्को टेस्ट की तैयारी, HC में कसाब-श्रद्धा केस की नजीर देगी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हरिराम मौके से भाग निकला। सुबह के वक्त जब पुलिस को सूचना मिली तो मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने थोड़ी देर पहले हत्यारोपी हरिराम को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के बीच पत्नी को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें