देहरादून व आसपास के इलाकों में खतरनाक सांपों का निकलने का सिलसिला जारी है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने हरबंसवाला क्षेत्र से कार के इंजन में घुसे कोबरा सांप को कई घंटों की जद्दोजहद के बाद बाहर निकाला। सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
हरबंसवाला निवासी शांति देवी के घर के बाहर बरामदे में खड़ी कार के इंजन में कोबरा सांप बैठा हुआ था। परिजनों ने कार को स्टार्ट करने की कोशिश की तो इंजन में सांप की जानकारी मिली।
सूचना पर रवि जोशी की अगुवाई में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी जद्दोजहद के बाद कार के इंजन में छुपे कोबरा सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। सांप को निकालने के बाद ही परिजनों ने राहत की सांस ली।