फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरकंडा देवी रोपवे का लोकार्पण: सीएम धामी ने कहा- भक्तों की मंदिर तक पहुंच होगी आसान, अब जल्द हेलीपैड की मिलेगी सौगात

Mon, 02 May 2022 11:55 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी

सार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चाधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। धनोल्टी क्षेत्र में तीर्थाटन और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए एक हेलीपैड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
रोपवे में बैठे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी जिले के धनोल्टी में रोपवे सुविधा कुछ दिन पहले शुरू हो गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को इसका लोकार्पण किया। सीएम के साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। पूर्वाह्न 11. 55 बजे मुख्यमंत्री धामी को यहां कद्दूखाल पहुंचकर सुरकंडा देवी रोपवे का लोकार्पण करना था, लेकिन उन्हें पहुंचने में देरी हो गई। दोपहर बाद वह यहां पहुंचे और रोपवे का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुरकंडा देवी रोपवे के शुरू होने से यहां स्वरोजगार बढ़ेगा और मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगों को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की कवायद तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें...काठगोदाम बवाल: हनुमान चालीसा का पाठ कर लौट रहे युवकों पर पथराव मामले में पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  धनोल्टी क्षेत्र में तीर्थाटन और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए एक हेलीपैड बनाया जाएगा। हेलीपैड के लिए जिला प्रशासन भूमि का चयन करेगा। सीएम ने आगे कहा कि टिहरी झील को दुनिया का सबसे बेहतर पर्यटन स्थल बनाने की योजना है। झील क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए भारत सरकार से पहले 12 सौ करोड़ की स्वीकृति मिली थी, जिसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। 800 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भारत सरकार को और भेजा गया है।

विज्ञापन

एयर क्राफ्ट में तकनीकी खराबी से सीएम के कार्यक्रम हुए रद्द

दिल्ली में रविवार को स्टेट एयर क्राफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा। इसके बाद स्टेट हेलीकाप्टर से मुख्यमंत्री दिल्ली से सुरकंडा देवी पहुंचे जहां उन्होंने रोपवे का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अप्रैल को विज्ञान भवन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की संयुक्त कांफ्रेंस में भाग लेने गए थे। मुख्यमंत्री धामी को रविवार सुबह 8:30 बजे स्टेट एयर क्राफ्ट से देहरादून पहुंचना था लेकिन ऐन वक्त पर एयर क्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई। इससे मुख्यमंत्री समय पर देहरादून नहीं पहुंच सके। कुछ देर बाद स्टेट हेलीकाप्टर से मुख्यमंत्री दिल्ली से सीधे सुरकंडा देवी पहुंचे। इससे पहले प्रस्तावित देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांति कुंज और कायाकल्प सम्मान कार्यक्रम में वे नहीं पहुंच पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें