फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सीबीआई की कार्रवाई, पांच हजार रिश्वत लेते सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को किया गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2026 11:21 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun News: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस के सीनियर ऑफिसर संजय कुमार ने रिटर्न तैयार करने और जमा कराने के बदले पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांख्यिकी विभाग के अधिकारी संजय कुमार को सीबीआई ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) मामला दर्ज कर गुप्त रूप से जांच कर रही थी।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता एक टैक्स एडवोकेट ने सीबीआई को भेजी शिकायत में बताया था कि वह अपने क्लाइंट की कंपनी के टैक्स से जुड़े काम देखते हैं। शिकायत के अनुसार, उनके क्लाइंट की कंपनी बीएस इंडस्ट्रीज को एनुअल सर्वे ऑफ इंडस्ट्रीज (एएसआई) की वार्षिक रिटर्न दाखिल करना थी। यह काम सांख्यिकी विभाग के माध्यम से किया जाता है।

Haridwar: फर्जी प्रवेशपत्र बनाकर बोर्ड परीक्षा दिलाने के मामले में प्रधानाचार्य गिरफ्तार, ट्यूशन भी पढ़ाता है
विज्ञापन


आरोप है कि देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस के सीनियर ऑफिसर संजय कुमार ने रिटर्न तैयार करने और जमा कराने के बदले पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता के मुताबिक अधिकारी ने उन्हें व्हाट्सएप पर एक मोबाइल नंबर भेजकर उस नंबर पर यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की गोपनीय जांच की। प्रारंभिक जांच में रिश्वत मांगने की बात सही पाए जाने पर अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद सीबीआई टीम ने आरोपी अधिकारी को ट्रैप कर रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें